मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

अज़ब जिंदगी



ज़िन्दगी के लाजवाब रंग ढंग 
कहीं दकियानूसी 
तों कहीं बड़प्पन 
कहीं मायूसी 
तों कहीं अपनापन 
कहीं कटाक्ष 
तों कहीं भोलापन
ज़िन्दगी के लाजवाब रंग ढंग 

मज़ा खूब आता  है जीने में 
कहीं हल्का फुल्का 
तों कहीं भारीपन 
कहीं कट्टरपंथी
तों कहीं नरमपन
कहीं असलियत 
तों कहीं स्वप्न.......
ज़िन्दगी के लाजवाब रंग ढंग 

अरे ! अरे ! यह क्या 
ज़िन्दगी है ही ऐसी 
कहीं महा जीवन !
तों  कहीं  रुदन क्रंदन !! 
ज़िन्दगी के लाजवाब रंग ढंग ||

- निवेदिता दिनकर

2 टिप्‍पणियां: